खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में लगी आग, कई मशीनें जलकर ख़ाक…FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती:  नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला के खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में आग लगने से कई मशीनें जलकर ख़ाक  हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया जा सका। बुधवार प्रातः छह बजे नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से धुंए का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने फायर विभाग नरेंद्रनगर को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि आग की चपेट में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में रखी ट्रेसकॉन मशीन, कॉम्पेक्टर, दो श्रेडर मशीन और एक रिक्शा आए हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी की फुटेज का निरीक्षण किया जा रहा है और इस सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध मुनिकीरेती थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
ALSO READ:  UK : निर्मल आश्रम...हरि कृपा सिलाई केन्द्र की 23 जरूरतमंद नारी शक्तियों को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English