टिहरी: मातृ-पितृ तीर्थ योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी :  उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ-पितृ तीर्थ योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विकासखंड के 32 वरिष्ठ नागरिकों (13 पुरुष एवं 19 महिला) को 4 दिवसीय निशुल्क यात्रा पर श्री बद्रीनाथ धाम भेजा गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने अवगत कराया कि तीर्थ यात्रा के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में की जा रही है, जबकि वाहन व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।तीर्थ यात्रियों में प्रतापनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत शिरोडा, मखमाल गांव एवं गैडपुर के स्थानीय निवासी सम्मिलित हैं।इस अवसर पर नीमा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकम्मल गांव, पूजा देवी प्रधान सोलर, त्रिलोक सिंह राणा प्रधान मखमल एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर मनोज बिजल्वाण, नवीन नेगी, अंकित गौड आदि संबंधित लोग उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English