हिम्मत देखिये तस्कर की-426 जिन्दा कछुवे ले जा रहा था बोरों में भर कर बंगाल, दबोचा गया-वीडियो देखिये

गिरफ्तार शातिर तस्कर रवि पुत्र गिरधर सुल्तानपुर जनपद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है. जो कछुवे तस्करी कर ले जा रहा था बंगाल बेचने. जीआरपी गोरखपुर के हाथ लगी बड़ी सफलता कछुओं की तस्करी करने वाले तस्कर को 426 कछुए के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Video–देखिये —

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेस से इन कछुओं को बरामद किया है।6 बोरी में भरकर लगभग 426 कछुओं को पश्चिम बंगाल में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन जीआरपी पुलिस ने इन कछुओं को पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद कर लिया वहीं एसपी जीआरपी के एसपी रचना मिश्रा ने बताया कि इन कछुओं को पश्चिम बंगाल में ले जाकर ढाई सौ ले तीन सौ रुपये किलो बेच दिया जाता है। पश्चिम बंगाल में इन कछुओं की बड़ी डिमांड है।जीआरपी पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।गिरफ्तार शातिर तस्कर रवि पुत्र गिरधर सुल्तानपुर जनपद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English