SDRF टीम ने घनसाली में ग्रामीणों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : घनसाली क्षेत्र के घनसाली–केदारनाथ मोटरमार्ग पर मुयालगांव के समीप मोटर पुल के ध्वस्त होने के कारण, SDRF टीम द्वारा घनसाली ने ग्रामीणों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है। SDRF टीम ने लगभग 1,00 से अधिक यात्रियों और ग्रामीणों को रोप की सहायता से सुरक्षित पार कराया। इसके साथ ही, एक स्थानीय नागरिक, जिनकी स्वास्थ्य स्थिति अत्यधिक खराब थी, उन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से लाया गया और एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। कमांडेंट एसडीआरएफ श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर रेस्क्यू दल का राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, और वे स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं।
ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English