रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास द्वारा RYLA हॉकी मैच का किया सफल आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास (डिस्ट्रिक्ट 3080) द्वारा आज 7 जनवरी 2026 को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ग्राउंड में RYLA हॉकी मैच 2026 का सफल आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं खेल भावना का विकास करना रहा।इस अवसर पर 40 विद्यार्थियों को RYLA प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को हॉकी स्पेशल सॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को RYLA एवं रोटरी के उद्देश्यों की जानकारी भी दी गई।

ALSO READ:  UK : जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर

मैच में अंकुर गुप्ता, अंशिका भंडारी, अनुराग सिंह एवं निशा सहित कई राज्य स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कर चुके है। सभी खिलाड़ी कोच विजय पाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। क्लब द्वारा ओम प्रकाश गुप्ता (मैनेजर – यूथ स्पोर्ट्स प्रमोशन) का विशेष आभार व्यक्त किया गया जिन्होने इस आयोजन को सफल बनाने मे सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व कोच शुभम पाल ने भी मैच रेफरी की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षा तनु जैन, अध्यक्षा शुभांगी रैना, सचिव माधवी गुप्ता एवं रुचि जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ALSO READ:  UK : बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

 

Related Articles

हिन्दी English