रूड़की के रहने वाले MBBS छात्र विवेक राठौर भी फंसे “यूक्रेन” में, माता-पिता चिंतित, भारत सरकार से मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रूड़की : रूड़की का युवक विवेक राठोड भी यूक्रेन में है. ऐसे में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रुड़की के ढंडेरा में रहने वाला राठौर परिवार बेहद परेशान है। बेटा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। मां ने सरकार से बेटे सहित सभी भारतीयों को सुरक्षित लाने की गुहार लगाई।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

ढंडेरा निवासी भजन सिंह सेना में सूबेदार हैं और इन दिनों उनकी तैनाती बीकानेर में है। 25 साल का बेटा विवेक राठौर तीन साल से यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। मां मिथलेश की नजरें टीवी पर लगी है। टीवी पर लगातार रूस की ओर से दागी जा रही मिसाइलों के फुटेज आ रहे हैं तो परिवार की चिंता बढ़ रही है। मिथलेश राठौर ने बताया कि बुधवार को बेटे से बात हुई थी। बताया आज बात नहीं हो पायी। सरकार से गुहार लगाई की भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला जाए।

ALSO READ:  UK : भूमियाधार नैनीताल में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत; 4 घायल

इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने तीसरी एडवाइजरी जारी की है भारतीय नागरिकों के लिए——

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English