रूड़की : ईद की नमाज पढ़ेंगे मास्क लगाकर…मेयर गौरव गोयल ने ईदगाह की सफाई कार्यों का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुड़की : नगर की प्रमुख ईदगाह दो साल बाद नमाजियों के लिए सजधज कर तैयार है।विगत वर्षों से कोरोना काल के चलते ईदगाह में सामूहिक रूप से वर्ष में दो बार होने वाली ईद की नमाज अदा नहीं हो पाई थी।

इस कोरोना काल के दौरान ईद उल फितर तथा ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिमों द्वारा मस्जिदों अथवा घरों में ही अदा की गई।इस वर्ष ईदगाह में होने वाली ईद उल फितर की नमाज को लेकर नगर के मुस्लिमों में बेहद उत्साह है,हालांकि जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में मास्क के इस्तेमाल की अनिवार्यता के चलते ईदगाह में नमाज अदा करने वाले मुस्लिमों को भी मास्क लगाने पड़ेंगे।कई दिनों से ईदगाह की रंगाई-पुताई का कार्य आज पूरा हो गया तथा नगर निगम की ओर से भी सफाई की विशेष व्यवस्था की गई।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

मेयर गौरव गोयल ने बताया कि ईद के त्यौहार के अवसर पर नगर की ईदगाह के मार्गों सहित तमाम मस्जिदों एवं मुस्लिम क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।ईदगाह में सुपरवाइजर विकास के नेतृत्व में सेठपाल,नीतू सिंह,इंद्रपाल तथा मोहम्मद आरिफ आदि ने सफाई व्यवस्था के कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दिया।ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा करने का समय प्रातः 7:45 बजे निर्धारित किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English