ऋषिकेश :रूस और यूक्रेन तनाव से मुक्ति के लिए गंगा किनारे महिलाओं ने की पूजा, भारतीय छात्रों के सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

Ришикеш: женщины поклонялись на берегу Ганга, чтобы снять напряженность в России и Украине, индийские студенты умоляли правительство о безопасном возвращении

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • युद्ध की बजाए शांति वार्ता करने की अपील की,रूस और यूक्रेन तनाव से मुक्ति के लिए महिलाओं ने की पूजा,
  • यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं खुद को शारीरिक,मानसिक व आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाएं छात्र-छात्रायें

ऋषिकेश : ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर रूस और यूक्रेन हमले को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण माहौल से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सभी ने पूजा-पाठ, स्तुति, अर्चना करते हुए गंगा मैया से यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को यूक्रेन से सकुशल वापस हो, शक्ति दें और स्वस्थ रखें ये कामना की साथ ही महिला साधकों ने हवन कर आहुतियां दी। रूस और यूक्रेन के हमले कम हो यह कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने महामृत्युजय मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप किया। शांति जी ने कहा कि भारत सरकार में हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार पूरी नज़र बनाकर रखे हुए है। सरकार को भारतीयों की पूरी चिंता है और भारत सरकार के पास पूरे आंकड़े हैं। उनकी वापसी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं सरकार को अपने नागरिकों की पूरी चिंता है। शांति ने कहा कि भारत सरकार रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राजनीतिक व सैन्य अधिकारियों से संपर्क बना रखा है उनके अच्छे प्रयास के लिए उनको बहुत-बहुत साधुवाद।भारतीय छात्रों को सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की व नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कहा कि ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट दोनों देशों के बीच शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के तरफ से युद्ध को बढ़ावा देने वाली कोई स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी, जानें

मुख्य रूप से महिला गंगा आरती में गंग सबलाओं आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल,आचार्य विजेंद्र गॉड, प्रीति अग्रवाल, अनीता, सरिता ने गंगा आरती में विशेष भूमिका अदा की।

Related Articles

हिन्दी English