ऋषिकेश : भाजपा नागालैंड और त्रिपुरा में जीती तो लड्डू बंटे और पटाखे फूटे दून तिराहे पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला ऋषिकेश के समस्त कार्य कर्ताओं द्वारा नागालैंड व त्रिपुरा मे हुई भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत का जश्न मनाया गया।भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्य कर्ता आज जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व मे दून तिराहे पर एकत्रित हुए और नागालैंड व त्रिपुरा दो राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत की खुशी मनाने के लिए जोरदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की ये हमारे मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि भाजपा का विस्तार हो रहा है । देश के अधिकतर राज्यो मे हम जीत हासिल कर रहे है और भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे उभर कर सामने आ रही है।जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की यह जीत भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है आगे हम और भी अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे।इस मौके महापोर अनीता ममगई, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा,महामन्त्री दीपक धामीजा, जिला मंत्री गणेश सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, नीलम काला चमोली, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना संदीप गुप्ता कपिल गुप्ता जयंत शर्मा सचिन अग्रवाल राकेश चंद्रभान पाल आदि उपस्थित रहे

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English