ऋषिकेश: सुबह-सुबह 20 बीघा और शिवाजी नगर में चोरी का माल बेचने जा रहा था चोर, लोगों ने पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार सुबह सुबह एक चोर को लोगों ने पकड़ा. शिवाजी नगर पार्षद सुरेन्द्र सिंह नेगी उर्फ़ सुर्री ने चोर सुनील धीमान निवासी बापू ग्राम गली नंबर १,  से पूछताछ की तो मामला सामने आया. चोर सुनील नें सबसे पहले गली नंबर ३,  २० बीघा से एक रेहड़ी रिक्शा चोरी किया. फिर गली नंबर २९ शिवाजी नगर से घर की छत पर रखे हुए लोहे के पाइप चोरी कर लिए. उनको बेचने जा रहा था सुनील.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
रेहड़ी रिक्शा मालिक

नेगी के मुताबिक़, रेहड़ी रिक्शा मालिक भी मौके पर पहुँच गया था ढूढ़ते ढूढ़ते….पाइप चोरी जिसके हुए थे वह मालिक भी पहुंचा माल चोरी होने के बाद. चोर सुनील को IDPL पुलिस के हवाले किया गया है. सुनील खुद VIEDEO में बता रहा है, कुछ दिन पहले पुलिस ने उसकी पिटाई की थी. इसका मतलब कुछ दिन पहले भी वह चोरी की वारदात करने में शामिल हुआ होगा. सुनील बातों को इधर उधर करता रहा कभी कहता किसी नें मुझे २, ३००  रुपये देने के लिए कहा था, शाम तक काम करवाऊंगा, मुझे पुरानी चुंगी के पास मिलने को कहा…इत्यादि.  गनीमत रही चोरी किया हुआ दोनों जगहों से माल मिल गया. लेकिन नेगी का कहना है लोग सतर्क रहें और पुलिस की गश्त बढे. ताकि इस तरह के घटनाओं पर लगाईं जा सके. इस तरह के लोगों पर विशेष नजर बनाई जानी चाहिए. विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है चोर से पूछताछ करते हुए नेगी का.

ALSO READ:  UK :साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, जानें
लोहे के पाइप का स्वामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English