ऋषिकेश : जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726वां जयंती महोत्सव पर विरक्त वैष्णव मंडल समिति की बैठक हुई, 10 जनवरी को यात्रा निकलेगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  रविवार  को नारायण आश्रम शीशम झाड़ी में विरक्त वैष्णव मंडल समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता द्वाराचार्य जगतगुरु स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज ने की। बैठक में आज जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726वां जयंती महोत्सव पर विरक्त वैष्णव मंडल समिति ने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालने के लिए मठ मंदिरों एवं जगतगुरु महामंडलेश्वर श्री महंतों की बैठक आहूत की गई। जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में शोभा यात्रा के दौरान होने वाले आयोजनों के लिए सभी संत महात्माओं से विचार विवश किया गया।

इस अवसर पर डॉ नारायण दास महाराज ने कहा कि इस बार की जगतगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जगद्गुरु स्वामी श्री श्री रामानंदाचार्य महाराज को विश्व का आदर्श एवं मार्गदर्शन बताते हुए कहा कि आज समाज में स्वामी के आदर्श की आवश्यकता है। इसके माध्यम से हम देश के विभिन्न संप्रदायों की सद्भावना को सुरक्षित रख सकते हैं।

ALSO READ:  UK: खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

इस अवसर पर महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज महंत रघुनाथ दास महाराज महंत निर्मल दास महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य डॉ महंत नारायण दास बंशीधर पोखरियाल संजय शास्त्री जयेंद्र रमोला विनोद शर्मा अभिषेक शर्मा राम चौबे आचार्य सुशील नौटियाल गोपाल ब्रेजा सुशीला सेमवाल महामंडलेश्वर भारत भूषण दास महंत लाल बिहारी दास  आदि संत उपस्थित थे।

ALSO READ:  ऋषिकेश की डॉ आरती पंवार नेपाल में AYUSH EXCELLENCE AWARD से नवाजी गयी

बैठक के दौरान, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि शोभा यात्रा 10 जनवरी 2026 को हृषिकेश रामानंद आश्रम से होती हुई। नगर भ्रमण करती हुई पुनः रामानंद आश्रम में पहुंचेगी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। क्षेत्र वासियों के द्वारा यात्रा की दौरान अनेकों झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभा किया जाएगा। उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों एवं महिला संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन ढोल दमाव की धुन में सभी भक्तगण नाचते हुए दिखेंगे और जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English