ऋषिकेश : UKD का उग्र विरोध प्रदर्शन THDC परिसर में, 4 उपनल से भर्ती कर्मियों को अचानक निकाले जाने के विरोध में, घोटाला का भी लगाया आरोप (Video)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद #UKD ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया. बाईपास रोड स्थित #THDC परिसर में. मामला था चार उपनल के मार्फ़त भर्ती सेवानिवृत सैनिकों को निकाले जाने के विरोध में. सबसे पहले उक्रांद कार्यकर्त्ता नटराज चौक पर एकत्रित हुए उसके बाद पैदल मार्च करते हुए सीधे THDC गेट नंबर एक पहुंचे. जब गेट सुरक्षा कर्मियों ने नहीं खोला तो जबरन गेट खोलकर अंदर गए और नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे. ऐसे में गेट के ऊपर से चढ़ कर अंदर जाने लगे तब गेट सुरक्षाकर्मियों ने खोल दिया.

सोमवार को, टीएचडीसी ऋषिकेश शाखा से उपनल के द्वारा रखे गए. 4 कर्मचारियों को अनुशासनहीनता के तहत निकाले जाने के विरोध में, यूकेडी ने टीएचडीसी परिसर में जमकर हंगामा किया, भारी संख्या में यूकेडी के कार्यकर्ता और निकाले गए कर्मचारियों के परिजन टीएचडीसी पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मांग थी, अगर अनुशासनहीनता की है तो सबूत दें, फिर कारर्वाई करें. यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री संगठन मोहन सिंह असवाल ने आरोप लगाया कि, टीएचडीसी में पूर्व सैनिक उपनल के द्वारा कार्य पर लगे हुए थे. अचानक टीएचडीसी के अधिकारियों ने बिना किसी कारण के 4 कर्मचारियों को निकाल दिया. जिससे नाराज होकर यूकेडी के कार्यकर्ता टीएचडीसी परिसर एक नंबर गेट पहुंचे और जबरदस्ती गेट खुलवा कर अंदर घुस गए, वहीं परिसर में धरने पर बैठ गए, उनकी मांग थी कि जब तक चारों कर्मचारियों को दोबारा बहाल नहीं किया जाता, तब तक पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड क्रांति दल के सभी लोग धरने पर बैठे रहेंगे, वही उत्तराखंड क्रांति दल के मोहन सिंह असवाल ने टीएचडीसी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाया, इसकी जांच की मांग की, वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने 2 अधिकारी जिनमें वीर सिंह और बीड़ी भट्ट और मंत्री गणेश जोशी का पुतला बनाकर नारेबाजी की गयी. तीनों का पुतला दहन करने के लिए साथ लाये थे. उक्रांद नेता मोहन सिंह असवाल का आरोप था बहार के लोगों को नौकरी देने के बहाने यहाँ के लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है. षड़यंत्र के तहत यहाँ के लोगों को निकला जा रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीँ मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस बल बुलाया गया. उक्रांद के कार्यकर्ता अधिकारियों से वार्ता करने की मांग पर अड़े हुए हैं. काफी देर धरने पर बैठने के बाद दो अधिकारी भेजे गए बातचीत के लिए. जब आंदोलनकारी नहीं माने तो मुख्य कार्यालय के आगे एकत्रित हो गए और अधिकारी वीर सिंह से मुलाकात की.

ALSO READ:  UK : भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कुल 170 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए, 170 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त

जिसमें छह लोग गए जिनमें प्रमुख थे मोहन सिंह असवाल, शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तरा पंत बहुगुणा और उपेंद्र सकलानी. असवाल ने बताया THDC अधिकारी वीर सिंह ने चार दिन का समय दिया है और मामले को प्रबंधन के सामने बात रखने की बात कही है. वहीँ बैठक के बाद चेतावनी देते हुए असवाल ने कहा अगर चार दिन में कर्मियों को वापस नहीं लिया जाता है तो पांचवें दिन से धरने पर बैठ जाएंगे हम THDC परिसर में. कोई भी अनहोनी की जिम्मेदारी फिर THDC की होगी.इस दौरान, एपी जुयाल शिव प्रसाद सेमवाल, मोहन सिंह असवाल, उपेंद्र सकलानी व् अन्य सैकड़ों उक्रांद कार्यकर्ता और पदाधिकारी और निकाले गए कर्मियों के परिजन रहे मौजूद.

ALSO READ:  UK : उत्तराखण्ड के यूएसडीएमए मॉडल से प्रभावित हुआ हिमाचल, चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू

Related Articles

हिन्दी English