ऋषिकेश: उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने ध्वजारोहण कर मनाया ७७वां गणतंत्र दिवस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :सोमवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने ध्वजारोहण कर मनाया ७७वां गणतंत्र दिवस.  आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश  में राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक पर 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. उक्त अवसर पर प्रातः सुबह 10:00 बजे समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं  कैप्टन बलबीर सिंह नेगी गंभीर सिंह मेवाड़ चंदन सिंह पवार सरोजिनी थपलियाल रामेश्वरी चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से झंडा रोहण किया गया. तथा देश की उन वीर जवानों को जिन्होंने हमारे देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनको भी याद किया गया. झंडा रोहण के बाद मिष्ठान वितरित किया गया. उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डीएस गोसाई बलवीर सिंह नेगी,वेद प्रकाश शर्मा गंभीर सिंह मेवाड़ इरुक्कम पोखरियाल युद्धवीर सिंह चौहान राजेंद्र कोठारी राजेंद्र डोभाल जीटर सिंह बिष्ट प्रेम सिंह रावत हरि सिंह नेगी रामेश्वरी चौहान सरोजिनी थपलियाल लक्ष्मी बुडाकोटी कमला पोखरियाल सुशीला पोखरियाल उर्मिला डबराल पदमा रावत रविंदर कौर सहित सैकड़ों  लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने किया.

Related Articles

हिन्दी English