ऋषिकेश :छिद्दरवाला में सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड पुलिस के दरोगा की मौत, एक अन्य घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : छिद्दरवाला में सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड पुलिस के दरोगा की मौत हो गयी है. दरोगा पुष्पेंद्र सिंह की पौड़ी में तैनाती थी. दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर थे.

ऋषिकेश : रायवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 4.50 बजे करीब  छिद्दरवाला चैक पोस्ट से पहले एक बुलट मोटरसाइकल के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर रायवाला के थानाध्यक्ष कुलदीप पन्त फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। घटना स्थल पर मोटरसाइकल संख्या यूके 17 एल 6867 मे सवार दो व्यक्ति पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र बाबूराम निवासी केहडा थाना लक्सर हरिद्वार व अमित पुत्र विजेन्द्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर थाना मंगलौर हरिद्वार जिनको घायल अवस्था में मिले। जिनको 108 सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुचाया गया । थानाध्यक्ष पन्त ने बताया चिकित्साकों ने पुष्पेन्द्र पुत्र बाबूराम को मृत घोषित कर दिया।पुष्पेंद्र सिंह पौड़ी में तैनात थे. उत्तराखंड पुलिस के काबिल अधिकारी माने जाते थे. पुष्पेंद्र सिंह के निधन से पुलिस ने एक काबिल अधिकारी खो दिया है. इससे पहले 23 जून 2022 को पुष्पेंद्र सिंह का पुलिस लाइन से श्रीनगर कोतवाली ट्रांसफर हुआ था. सड़क दुर्घटना में दूसरा घायल ब्यक्ति अमित पुत्र विजेन्द्र की हालत गम्भीर बनी हुई है।पुलिस के अनुसार घटना की जाँच की जा रही है।

Related Articles

हिन्दी English