ऋषिकेश : जी-20 देशों के प्रस्तावित सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का परमार्थ निकेतन आश्रम में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, डीएम पौड़ी ने ली अधिकारियों की बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कैंप कार्यालय लक्ष्मणझूला में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जी-20 देशों के प्रस्तावित सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का परमार्थ निकेतन आश्रम में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कैंप कार्यालय लक्ष्मणझूला में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने जी-20 देशों के सदस्यों की मेजबानी के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्था के साथ ही विद्युत, पेयजल, शौचालय, सौंदर्यीकरण इत्यादि को लेकर अधिकारियों को टीमें गठित कर कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल परमार्थ निकेतन में स्ट्रीट लाइट, आवश्यकता हेतु एंबुलेंस, सड़क सुधारीकरण करने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सभी टीमों को निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने परमार्थ निकेतन में आरती स्थल, जानकी पुल से परमार्थ आश्रम तक के हेरिटेज रूट सहित वीवीआइपी कमरें, भोजन हेतु कमरे, योगा सेंटर इत्यादि के लिए व्यवस्थित जगहों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, उपनिदेशक राजाजी नेशनल पार्क, कहकसा नसीम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आनंद भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : स्थानीय विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने उत्तराखंड के मरीजों के लिए अलग से काउंटर बनाने की सलाह दी एम्स निदेशक से मुलाकात के दौरान

Related Articles

हिन्दी English