ऋषिकेश : मूसलाधार बारिश और तूफान से सड़कों पर गिरे पेड़, टूटे बिजली के तार, जनजीवन अस्त-व्यस्त

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बुधवार दोपहर मौसम में अचानक आए बदलाव ने जमकर तबाही मचाई। एम्स रोड निकट सीमा डेन्टल के पास तेज हवाएं और बारिश के कारण पेड़ सड़क पर गिरा ।पेड़ बिजली तारों पर गिरे और शहर में बिजली गुल हो गई। मौसम करवट बदले से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पेड़ों के सड़कों पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने से शहर के कई रास्तों पर प्रभावित रहा यातायात खासकर एम्स जाने वाले नागरिकों को समस्या झेलने पड़ रही है। सड़क पर पेड़ गिरने से दोपहिया वाहनों व चौपहिया वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाने को मजबूर होना पड़ा। गनीमत यह रही कि पेड़ गिरते समय सड़क पर कोई जनमानस नहीं था जिससे बडा हादसा टल गया।एम्स रोड़ -कोयल घाटी को जोड़ते हुए ऋषिकेश को निकलता है। तूफान थमने के बाद फिलहाल स्थानीय लोगों ने पेड़ों को काटकर हटाना शुरू किया ताकि वाहनों को आने-जाने का रास्ता मिल सके। विघुत विभाग के कर्मचारी तारों को जोड़ने में लगे हुई है जिससे शहर में बिजली सुचारू कर सके।

Related Articles

हिन्दी English