ऋषिकेश : एक सेवक ऐसा भी है जो जनता की सेवा के लिए उतरा है मैदान में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने रविवार को खदरी एवं विस्थापित कालोनी सहित बैराज क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क करते हुए बजुर्गाें ,युवाओं, माताओं एवं बहनों से विजय का आर्शीवाद मांगा।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव लिये वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।आप प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार-प्रसार तेज करते पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वह सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत जरूरतों को लेकर मैदान में उतरे हैं।कहा कि जनता के आशीर्वाद से यदि वह विधायक बनते हैं तो सभी वर्ग के लोगों का विकास किया जायेगा तथा बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलाया जायेगा।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

जनसम्पर्क के दौरान युवाओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।आप प्रत्याशी डॉक्टर नेगी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता बीस साल से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।आम आदमी पार्टी ही राष्ट्रीय दलों का सशक्त विकल्प है।जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English