ऋषिकेश : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हरिचंद गुप्ता आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित बैंकिंग क्विज प्रतियोगिता में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हरिचंद गुप्ता आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित बैंकिंग क्विज प्रतियोगिता में 10 मई को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है ।टीम में कक्षा १० की कुमारी इशिका सैनी तथा दिव्यांशु यादव के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया गया और जिला स्तर के लिए इनका चयन हुआ है. विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि इन दोनों होनहार बच्चों के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है और हम इन दोनों बच्चों की शिक्षा दीक्षा और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

ALSO READ:  UK :वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विद्यालय के प्रवक्ता नवीन मेंदोला के नेतृत्व में इन दोनों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और संपूर्ण ऋषिकेश क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर हरिचंद कन्या आदर्श विद्यालय रहा। आज दोनों बच्चों को मंच पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,लखविंदर सिंह,नवीन मेंदोला,जयकृत रावत ,डॉ०सुनील दत्त थपलियाल, शिवप्रसाद बहुगुणा,,रंजन अंथवाल, विकास नेगी ,प्रवीण रावत ,विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे*

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English