ऋषिकेश : सांग नदी में यूपी के हरदोई के युवक का शव मिला आज, एसडीआरएफ कल से जुटी थी सर्च अभियान में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रविवार शाम के वक्त रायवाला थाना क्षेत्रान्तर्गत साहब नगर में ओणेश्वर महादेव मंदिर के पास एक युवक  सांग नदी में डूब गया था. आज सुबह उसका शव मिला.  आज सुबह शव मिला और स्थानीय पुलिस को शव सौंप दिया है एसडीआरएफ ने.कल  जैसे ही सूचना मिली थी तुरंत मौके पर टीम रवाना हुई थी एसडीआरएफ.

इससे पहले रविवार को एस डी आर डीप डाइविंग टीम ढालवाला ने  घटनास्थल पर पहुंच कर सर्च किया था .  बताया गया कि युवक अपने  4 दोस्तों के साथ नदी की तरफ घूमने  आया था. जिसमें से नहाते हुए युवक डूब गया.बताया जा रहा है मृतक  लालतप्पड़ गुड़ विल फैक्टरी में काम करता था. युवकों से पूछताछ करने पर पता चला डूबते समय चारों में से एक वीडियो बना रहा था. चारों के नाम हैं. आफताब मृतक है जिसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है, जुनैद अहमद जो मोचमो फैक्टरी में काम करता है. आफताब, बल्ली अहमद और अहबाब जो सोलटैक्स फैक्ट्री में काम करता है.  इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के मुताबिक़ डूबने वाला युवक आफताब पुत्र  गुडडू  उम्र- 19 ग्राम सांडी,  तहसील कथना, हरदोई, उत्तर प्रदेश का रहने वाला  था.

ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Related Articles

हिन्दी English