ऋषिकेश :THDC की अब खेल के क्षेत्र में भी बड़ी पहल, टिहरी झील में टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक, एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022-23 का होगा भव्य आयोजन

उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • टीएचडीसी उत्तराखंड के युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगा भविष्य में
  • आने वाले समय में वाटर स्पोर्ट्स को लेकर उत्तराखंड से अच्छे खिलाड़ी निकलने की उम्मीद जगी

ऋषिकेश :THDC बिजली परियोजना के क्षेत्र में लोहा मनवाने के बाद अब खेल के क्षेत्र में भी बड़ी पहल करने जा रहा है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से टिहरी झील में पहली बार टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन करने जा रहा है। टीएचडीसी के प्रबंधक राजीव बिश्नोई ने बताया कि 28 से 30 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2020-23 का आयोजन होगा। जिसमें 17 राज्यों के करीब 300 प्रतिभागी शामिल होंगे। जबकि आइटीबीपी इस आयोजन में तकनीकी सहयोग करेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, उत्तराखंड नौकायन कयाकिंग एसोसिएशन, एसडीआरएफ भी पूरे कार्यक्रम में सहयोग करेगा।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ

गंगा भवन ऋषिकेश स्थित मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में सीएमडी राजीव विश्नोई ने कहा कि टिहरी झील में इस आयोजन से विश्व पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन होगा। टीएचडीसी पहली बार वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन कर रहा है। निश्चित रूप से इस आयोजन से वाटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तीन दिन का आयोजन नहीं है, हम इसे इस क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए तैयार करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस आयोजन में 17 राज्य से एक सौ महिलाएं और 200 पुरुष शामिल होंगे। प्रतियोगिता में नौकायन और कयाकिंग शामिल है।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

प्रेस वार्ता के दौरान टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक कार्मिक डॉ त्रिपाठी तकनीकी सचिव मुकेश अग्रवाल पीआरओ गौरव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English