ऋषिकेश : टैक्सी चालक और मालिकों ने किया ओला, उबर टैक्सी कंपनियों का विरोध, सरकार से की मांग प्रतिबन्ध लगाए राज्य में दोनों कंपनियों पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हरिद्वार रोड पर आज टैक्सी चालकों और मालिकों ने ओला और उबर जैसी कंपनियों का विरोध किया है. उत्तराखंड सरकार द्वारा ओला व उबर जैसी अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन टैक्सी सर्विस को उत्तराखंड में संचालित किए जाने का लाइसेंस देने के विरोध में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने पुरजोर विरोध किया है!

एसोसिएशन से जुड़े चालक व मालिकों ने अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत के नेतृत्व में एसोसिएशन के हरिद्वार रोड स्थित मुख्यालय में ओला व उबर को उत्तराखंड प्रदेश में तत्काल प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया.उसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) अरविंद पांडे के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल ओला उबर पर उत्तराखंड में संचालित किए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में रोजगार के सीमित संसाधन होने के कारण टैक्सी व्यवसाय ही एकमात्र रोजगार का माध्यम है! ऐसे में धामी सरकार ओला उबर को उत्तराखंड में संचालित कर स्थानीय टैक्सी संचालकों के हितों पर कुठाराघात करने का काम कर रही है! जिस का पुरजोर विरोध किया जाएगा.

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

रावत ने धामी सरकार से उक्त फरमान को तुरंत वापस लेने की मांग की है. इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव विजेंद्र कंडारी, सह सचिव रमेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य अनुपम भाटिया, अमर सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, छोटेलाल दीक्षित, गोपाल दत्त , महावीर सिंह, राधेश्याम, पूरण सिंह रावत, टीकम सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चौहान, राम कुमार चौहान, राजीव शर्मा आदि शामिल रहे.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English