ऋषिकेश : रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में छात्र परिषद चुनाव सम्पन्न

ADVERTISEMENTS
- विजेंद्र बिष्ट बने हेड बॉय, अवनी बार्थवाल हेड गर्ल, लकी बने वाइस हेड बॉय तथा अन्वी बनी वाइस हेड गर्ल
ऋषिकेश : सोमवार को यानी दिनांक 04-05-2026 को रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में छात्र परिषद (Student Council) चुनाव सत्र 2026-27 सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 387 विद्यार्थियों में से 313 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही, 59 में से 50 शिक्षकों/स्टाफ सदस्यों ने भी मतदान कर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत मतगणना की गई तथा परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई।

हेड बॉय (Head Boy):
विजेंद्र बिष्ट, कक्षा 12-B — 204 मत (निर्वाचित)
सुमित राणा, कक्षा 12-A — 157 मत
अमान्य मत — 13
हेड गर्ल (Head Girl):
अवनी बार्थवाल, कक्षा 12-A — 185 मत (निर्वाचित)
गायत्री पंवार, कक्षा 12-B — 124 मत
तानिशा सैनी, कक्षा 12-A — 50 मत
अमान्य मत — 4
वाइस हेड बॉय (Vice Head Boy):
लकी, कक्षा 11-A — 169 मत (निर्वाचित)
सिद्धार्थ, कक्षा 11-B — 166 मत
अमान्य मत — 28
वाइस हेड गर्ल (Vice Head Girl):
अन्वी, कक्षा 11-A — 284 मत (निर्वाचित)
श्राविका, कक्षा 11-A — 52 मत
अमान्य मत — 27
चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अमित गांधी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि, “विद्यालय में इस प्रकार के चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने अपने संदेश में कहा कि, “छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना सिखाने का एक सशक्त माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह और जिम्मेदारी के साथ इसमें भाग लिया।”कार्यक्रम के दौरान चुनाव समिति के सदस्य मनोज रावत, कीर्तन भट्ट, अशोक सिंह मेहता, सूरज सिंह चौहान, मनोज सिंह बिष्ट, उप-प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट एवं अन्य समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय प्रशासन ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



