ऋषिकेश : राज्य मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा पहुंचे बांप्रस्थ घाट, बोले अधिकतर लोगों को RTI के बारे में जानकारी नहीं है 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : राज्य मुख्य सूचना आयुक्त  अनिल चंद्र पुनेठा स्वर्गाश्रम स्थित  बानप्रस्थ  घाट पहुंचे, उन्होंने  इस दौरान कार्क्रम में शिरकत करते हुए उन्हूने कहा आज अधिकतर  लोगों  को आरटीआई के बारे में जानकारी नहीं है. आरटीआई सिर्फ सूचना देने का माध्यम है. लेकिन लोग कई बार अपने पर्सनल और विभागीय जानकारी के लिए भी आरटीआई का प्रयोग करते हैं. जानकारी न मिलने पर मायूस हो जाते हैं.
कार्यक्रम के दौरान सूचना आयुक्त  ने हितं वैदिक संस्थान की जमकर तारीफ की. उन्हने कहा, संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब और बेसहरा लोगों को अलग-अलग तरीके से भी मदद की गई हैं,आपको बता दें, वे स्वर्गाश्रम इलाके में  वैदिक अनुसंधान पीठेश्वर के कर्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे.. इस दौरान निर्धन, बेसहारा लोगों को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान हितम वैदिक अनुसंधान पीठेश्वर आचार्य नरेश शर्मा, वीप्रसन्ना प्रदेश अध्यक्ष मुरली दत्त शर्मा, होटल निरवाना पैलेस में हितम वैदिक अनुसंधान पीठेश्वर आचार्य नरेश शर्मा , वीप्रसन्ना प्रदेश अध्यक्ष मुरली दत्त शर्मा, समाजसेवी इंद्र प्रकाश अग्रवाल ने माला पहनकर और गुलदस्ता देकर उनका  स्वागत किया. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य सचिव सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने बताया कि हितं  वैदिक संस्था पिछले कई सालों से गरीब  बेसहारा लोगों को कंबल वितरण करती आई है. मेरा सौभाग्य है कि मेरे द्वारा आज गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया है.
ALSO READ:  देहरादून में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा मर्डर मामला, पत्नी ने नामजद FIR दर्ज करवाई, जानें नाम

Related Articles

हिन्दी English