ऋषिकेश : श्यामपुर रेलवे फाटक को बस ने टक्कर मार कर तोड़ा, रेलवे पुलिस ने किया बस ड्राइवर को गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रविवार को ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर श्यामपुर में आज शाम हिमगिरि एक्सप्रेस के नाम से निजी बस जो हरिद्वार जा रही थी और पहाड़ से आ रही थी. GMOU के तहत चलने वाली बस ने श्यामपुर रेलवे फाटक को टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया. वहीँ रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ड्राइवर के खिलाफ मुक़दमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया.मामला रविवार दोपहर का है.

ALSO READ:  UK : कुंजापुरी पर्यटन मेला नरेंद्र नगर में निरंकारी सत्संग कार्यक्रम संपन्न
बस चालक राजेन्द्र सिंह

रेलवे फाटक संख्या 1B-RR श्यामपुर बस संख्या UK15 PA 0073 द्वारा तोड़ दिया गया है जिस पर RPF ऋषिकेश से ASI रणवीर सिंह स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुचकर बस चालक राजेन्द्र सिंह जो रहने वाला है ग्राम मांडई थाना दुगडड़ा जिला पौड़ी गड़वाल उत्तराखंड को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध RPF थाना ऋषिकेश में अंतर्गत धारा 160(2) रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीँ बस को भी सीज कर लिया गया है. गनीमत रही कोई इंसान को नुक्सान नहीं पहुंचा.

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ,  धूमधाम से निकली श्रीराम बारात

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English