ऋषिकेश : GGIC में सात दिवसीय NSS के विशेष शिविर की शुरुआत योगा एवं प्रार्थना सभा से हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राजकीय बालिका इण्टर कालेज ऋषिकेश का सात दिवसीय एन एस एस के विशेष शिवर की शुरुआत योगा एवं प्रार्थना सभा से हुई।स्वयं सेवियों द्वारा राजकीय पूर्व माध्ममिक विद्यालय नं 1 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके बाद राजकीय बालिका इण्टर कालेज ऋषिकेश परिसर की स्वच्छता एवं क्यारियों की निराई गुड़ाई का कार्य किया गया। बौद्धिक सत्र मे नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अपने विशाल लक्ष्य को लेकर गतिमान रखने प्रयासरत है एनएसएस के माध्यम से हम समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक है। उमा पाटनी सहायक अध्यापिका संगीत राबाइ का ऋषिकेश के द्वारा शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गीता यादव,भगवती रतूड़ी, इकाई प्रमुख दिव्या कंडियाल, अंजली कपरूवान,वंदना राणा, साक्षी, रेणु आदि ने प्रतिभाग किया

Related Articles

हिन्दी English