ऋषिकेश : बरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज डिमरी ने अवतरण दिवस पर कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुँच कर पौधारोपण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थ नगरी में भाजपा की बरिष्ठ नेता सरोज डिमरी का अवतरण दिवस था उसी अवसर पर आज दिन में वे सोमेश्वर नगर पहुंची और वहां पर प्रसिद्द मंदिर कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर 7 फलदार पौधे रोपे गए. ऐसे में उन्होंने एक सन्देश देने की कोशिश की है, चाहे कोई भी काम हो ख़ुशी का, शादी हो, जन्म दिन हो या फिर कोई अन्य कार्यक्रम ऐसे मौकों पर पौधारोपण करें, साथ ही उन पौधों को बृक्ष बनने में मदद करें. उनका देखभाल करें. समय समय पर देखने भी जाएँ.

ALSO READ:  ऋषिकेश मां गंगा की रजधानी से अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस जन जागृति यात्रा का हुआ शुभारंभ

उन्होंने कहा आज मेरा अवतरण दिवस पर ऐसे में मुझे लगा हमें पर्यावरण को देखते हुये कुछ करना चाहिए. इसलिए मैंने सोचा पौधरोपण किया जाए. इससे बढ़िया और कुछ नहीं हो सकता है. मंदिर प्रांगण में उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर 7 पौधे रोपे गए. इस दौरान उन्होंने प्रकृति संरक्षण का सन्देश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया है. उपस्थित लोगों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान प्यारे लाल जुगरान, मुरारी सिंह राणा, चैत सिंह नेगी,कृतराम जोशी, डीएस बिष्ट, जगदीश बलूनी, सुनील शाही, मीणा रावत, संजय ध्यानी,मदन सिंह मेहर, मान सिंह वर्मा, अजय कुमार, रेखा मिश्रा, मनोरमा उनियाल, रजनी कोठारी, जेपी बलूनी, सोहन लाल चमोली, सूरज रावत, मदन सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English