ऋषिकेश : SDRF ने लक्कड़ घाट के पास गंगा नदी में अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्यामपुर क्षेत्र के लक्कड़ घाट क्षेत्र में गंगा नदी में एक अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला है. SDRF ने शव को बरामद किया है. इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के अनुसार उम्र लगभग 50 साल लग रही है और शव 1 दिन पुराना लग रहा है.

ALSO READ:  UK :रामनगर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पशु बाजार में कई अनियमितताएं मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

शव को जिला पुलिस को सुपर्द किया गया है. SDRF टीम की तरफ से टीम में जवान पंकज सिंह व किशोर कुमार राफ्ट की मदद से गंगानदी में शव तक पहुंचे. शव को रोप से अटेच कर शव को बाहर निकल गया. वहीँ एस डी आर एफ टीम में निरीक्षक कवींद्र सजवाण, जीतेन्द्र, किशोर,रमेश भट्ट,पंकज डबास रहे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है. एसडीआरएफ ने शिनाख्त के लिए सभी थानों को अवगत करा दिया गया है.

Related Articles

हिन्दी English