ऋषिकेश : छिद्दरवाला इलाके में सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत, रायवाला पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिद्दरवाला इलाके में हरिद्वार-देहरादून सड़क मार्ग पर लाल तप्पड़ फ्लाईओवर के ऊपर सड़क दुर्घटना में गुरूवार को एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कूटी में अपने कमरे पर लौट रहा युवक निशांत कुमार (24) पुत्र विजय कुमार युवक बुलंदशहर का रहने वाला था. जैसे ही फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा निशांत उसी दौरान एक हरियाणा नंबर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार निशांत की मौके पर ही मौत हो गयी. उसके बाद निशांत के भाई प्रशांत कुमार जो बुलंदशहर निवासी है उसने रायवाला थाने में आ कर शिकायत दी है ट्रक ड्राइवर के खिलाफ. फिलहाल ट्रक ड्राइवर फरार है. ट्रक का नंबर है HR55M3896 है. पुलिस ने ट्रक के मालिक को भी बुलाया है. मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.

Related Articles

हिन्दी English