ऋषिकेश :प्रधानाचार्य उमाकांत पंत को मिल रही शुभकामनाएं एवं बधाइयां, लगातार फोन आने का सिलसिला जारी

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के चलते सुर्खियों में है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें 7 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल तथा 4 इंटरमीडिएट वर्ग से हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। साथ ही गढ़वाल मंडल में प्रथम एवं विद्यालय ने उत्तराखंड राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद विद्यालय और प्रधानाचार्य के फोन लगातार बधाइयों से गूंज रहे हैं।
इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन-
इंटरमीडिएट वर्ग में छात्र आर्यन ने प्रदेश की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। वहीं गौरव (17वीं रैंक), हिमांशु गुप्ता (कॉमर्स) (23वीं रैंक) और अन्वेषिका (25वीं रैंक) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि इस वर्ष पहली बार कॉमर्स वर्ग से भी छात्र ने मेरिट में जगह बनाई।
हाईस्कूल में भी चमके सितारे-
सक्षम (13वीं),
अक्षिता गैरोला (16वीं),
अर्णव बसलियाल (17वीं),
निखिल रतूड़ी (20वीं),
अभिषेक राणा (21वीं),
शिवानी सेमवाल (24वीं) तथा
सांची चोपड़ा (25वीं) ने शानदार रैंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इस ऐतिहासिक सफलता के बाद शिक्षाविदों, अभिभावकों, पत्रकारों, संघ से जुड़े लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। फोन कॉल्स और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाओं की मानो बाढ़ आ गई है।प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Related Articles

हिन्दी English