ऋषिकेश : प्रगति विहार रघुनाथ मंदिर में रिद्धि सिद्धी के दाता श्री गणपति महाराज की स्थापना की गयी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : राकेश सिंह मियां एडवोकेट ने बताया कि  प्रगति विहार रघुनाथ मंदिर में रिद्धि सिद्धी के दाता श्री गणपति महाराज जी का महोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति विधिवत पूजा अर्चना अष्टधातु मूर्ति स्थापना के साथ सार्वजनिक पूजा कर शुभारंभ किया गया. यह पूजा 27 अगस्त बुधवार से 6 सितम्बर शनिवार तक चलेगी.  दोपहर बाद 4 बजे  से शोभायात्रा प्रगति विहार मन्दिर प्रागंण से चलकर संपूर्ण प्रगति विहार, अंकुर गैस एजैंसी, शैल विहार, आशुतोष नगर से होते हुए पुनः मन्दिर में सम्पन्न हुई ।  यह भी कहा कि गणपति महोत्सव मानने वाले समस्त भक्तजन भी अष्टधातु से बनी हुई मूर्ति की पूजा अर्चना करें और किसी भी प्रकार के सीमेंट व प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई मूर्ति का विसर्जन गंगा जी में ना करें. क्योंकि इस कारण पानी में रहने वाले सभी जीव जंतु को भारी नुकसान व मरने का खतरा रहता हैं. इस बात का सभी भक्तों का विशेष ध्यान ख्याल रखना चाहिए और दूसरे को भी इस बात के लिए जागरूक करना चाहिए।
महोत्सव पूजा में आचार्य ललित मोहन त्रिपाठी, एमसी अग्रवाल, भगवान सिंह नेगी, हिम्मत सिंह, नरेंद्र कंडारी, नीरज अग्रवाल, प्रमोद कपूरवान, विजय गोयल, पंडित विपिन जोशी, सागर वासनेय चंद्रकला नेगी जलमा मियां, बाला गोयल, रीता कंडारी, रश्मि त्रिपाठी, सविता अग्रवाल, संतोष गोगिया, रश्मि भट्ट, विजया कृषाली, श्रीमती शाह, कविता, गुंजन, दीपू, आदि बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे।
Ad

Related Articles

हिन्दी English