ऋषिकेश : पुलिस कर्मी गंगा नदी के बीच से खींच लाये बिजनौर निवासी गौतम को, बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  दिनांक 28- 5- 2026 को समय लगभग 13:50 बजे गौतम व जॉनी नाम के दो युवक जो तख़्थला नहटोर बिजनौर के रहने वाले हैं त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए आए हुए थे गौतम स्नान करते-करते गंगा जी के तेज बहाव में व गहरे पानी में बह गया और डूबने लगा। उसके साथी वह घाट पर मौजूद लोगों द्वारा उसे देखकर तुरंत मदद के लिए जोर जोर से पुकारना शुरू किया और जल पुलिस को तुरंत सूचना दी गई ।जिसे जल पुलिस व आपदा राहत के जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए गंगा जी में छलांग लगा दी। व गंगा जी से सकुशल रेस्क्यू किया गया और गौतम पुत्र ब्रह्म सिंह पता तकथला नहटौर बिजनौर को उसके भाई ताऊ के लड़के जॉनी पुत्र रामचरण सिंह R ०/० उपरोक्त के सुपुर्द किया गया दोनों ने जल पुलिस व उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया और अपने गंतव्य को रवाना हुए।

ALSO READ:  UK :हिमालयन बंजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी नदी में बहा,SDRF जुटी सर्च में

————————-

बचाव दल कर्मचारी-
जल पुलिस #
(1) HC हरीश गुसाई
(2)HC चैतन्य कुमार
(3)Diver विनोद सेमवाल 4) HC पंकज सालार
आपदा राहत दल #
(1)C दीपक रावत
(2)C जय दीप नेगी
(3)C योगेन्द्र सिंह
मौजूद रहे ।

Related Articles

हिन्दी English