ऋषिकेश : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र द्वारा ट्रॉफी जीतने के बाद विद्यालय पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों का विद्यालय में स्वागत किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :दिनांक 17-से-19 सितंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ने जनपद देहरादून का प्रतिनिधित्व कर ट्रॉफी जीतने के पश्चात विद्यालय पहुंचे हॉकी खिलाड़ी अनुराग, वासू, बबलू, कृष्णा, आदर्श, चिराग और हैप्पी का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।

यह जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह गुलेरिया  ने सभी हॉकी खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शक श्री पंकज सती (सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा) को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, वर्तमान समय में केवल खेल ही बच्चों को नशे से दूर रखने एवं मोबाइल पर अनावश्यक समय बर्बाद करने से बचा सकता है,  गुलेरिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज सती द्वारा अवगत कराया गया कि देहरादून में आयोजित उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे राष्ट्रीय स्तर के लिए होता है तथा चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पंकज सती द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पीएम श्री रा०इ०का० आई०डी०पी०एल० से प्रत्येक वर्ष हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ी प्रतिभाग करते आ रहे हैं।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English