ऋषिकेश : नीम बीच पर दिल्ली निवासी युवक को गंगा नदी में डूबने से बचाया PAC के जवानों ने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार को दोपहर 12: 30 बजे निखिल चौधरी पुत्र मनोज चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी थाना गोकलपुरी शाहदरा दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। नीम बीच पांडू पत्थर थाना मुनि की रेती क्षेत्र के समीप गंगा नदी मे स्नान कर रहे थे. उसी दौरान निखिल चौधरी पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब रहा था । जिसको वहां पर राहत एवं बचाव ड्यूटी पर HCP उत्तम सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार फ्लड रेस्क्यू टीम 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू करने के बाद युवक को उसके दोस्तों के सुपुर्द किया गया। बचाये गए युवक व उनके साथियों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Related Articles

हिन्दी English