ऋषिकेश : स्वास्थ्य कर्मी ही रोज़गार के लिये धरने पर बैठे हैं जोकि शर्मनाक है, सरकार रोजगार छीन रही है : जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को IDPL स्थित डीआरडीओ से हटाये गये नर्सिंग स्टाफ़ के द्वारा चलाये जा रहे धरने को आज त्रिवेणी घाट में चलने वाले धरने को कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने अपना समर्थन दिया व उनके द्वारा धरने के साथ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देते हुए चार्ट पर हस्ताक्षर किये।

उन्होंने इसे शर्मनाक बताया. एक तरफ प्रदेश हेल्थ स्टाफ की जरुरत है वहीँ दूसरी तरफ हेल्थ स्टाफ को धरने पर बैठना पड़ रहा है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहाँ एक तरफ पूरा देश विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है वहीं दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे शहर सहित पूरे प्रदेश में कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कोरोना योद्धा नर्सिंग स्टाफ़ को अपने रोज़गार व रोज़ी रोटी के लिये धरने पर बैठकर आंदोलन करना पड़ रहा है. सरकार जो चुनाव से पूर्व जहॉं रोज़गार देने की बात करती थी. आज वही सरकार पुनः सत्ता में आते ही रोज़गार छीनने का काम कर रही है.

ALSO READ:  UK : सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना मेहरा

मेरी सरकार से माँग है कि चार धाम यात्रा को देखते हुए इन सभी लोगों की क़ाबिलियत व इनकी का लाभ आने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को मिलना चाहिये ताकि जो मरीज़ एम्स में बैड ना होने के कारण दर दर भटकता है, उसे आसानी से शहर में इलाज सम्भव हो सके।रमोला ने बताया कि मैं इनके हर आंदोलन में साथ हूँ. आपको बता दें IDPL में डीआरडीओ हॉस्पिटल AIIMS के अंतर्गत संचालित हो रहा था.

Related Articles

हिन्दी English