ऋषिकेश : एनसीसी कैडेट गणेश को राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : गुरुवार को  श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य  यमुना प्रसाद त्रिपाठी  और वरिष्ठतम प्रवक्ता लखविंदर सिंह के द्वारा विद्यालय के एनसीसी कैडेट गणेश को राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गई. इस अवसर पर प्रधानाचार्य  यमुना प्रसाद त्रिपाठी  ने कहा कि विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने राष्ट्रीय स्तर पर योग में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और एनसीसी दोनों का सम्मान बढ़ाया है. जिसके लिए लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह की अहम भूमिका रही है.
वर्तमान समय में एनसीसी के कैडेट्स अनुशासन में रहते हुए बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी अनुशासित होने की प्रेरणा मिलती है,,साथ ही योगाचार्य जगदंबा प्रसाद थपलियाल जी के द्वारा भी विशेष प्रशिक्षण का लाभ छात्र को मिला और वह स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफल रहा. सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि गणेश की कड़ी मेहनत लगन और अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास करने के परिणाम स्वरुप वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा, इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी,वरिष्ठ प्रवक्ता सीनियर NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, एनसीसी अधिकारी विकास नेगी,सुशीला बर्थवाल, नीलम जोशी, रंजन अंथवाल, जगदंबा प्रसाद थपलियाल, अजय कुमार,प्रवीन रावत, नितिन जोशी,  आदि उपस्थित थे.
ALSO READ:  UK :रायवाला में कैंडल जलाकर नेपाल में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित
Ad

Related Articles

हिन्दी English