ऋषिकेश : ‘धनबल’ के दम पर भी राष्ट्रीय दल नही जीत पायेंगे चुनाव, ऋषिकेश विधानसभा के रण में ‘आप’ रचेगी इतिहास : डॉ राजे सिंह नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : वीरवार को आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने रायवाला क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया।इस दौरान उन्होंने विकास का सूखा खत्म करने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।क्षेत्र में ढोल दमाउ के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ।

वृहस्पतिवार को अपने जनसम्पर्क अभियान का श्री गणेश रायवाला क्षेत्र में करने के बाद नुक्कड़ सभा में आप प्रत्याशी नेगी ने कहा कि जनता ने इस बार मन बनाया है कि अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि 21 सालों में उत्तराखंड की जनता को कांग्रेस और बीजेपी ने ठगने का काम किया है लेकिन आप पार्टी यह विश्वास दिलाती है कि उनकी सरकार बनते ही यहां सभी गारंटी हर हाल में पूरी होंगी।

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की

उन्होंने कहा ऋषिकेश विधानसभा की जनता इस बार मन बना चुकी है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाएगी। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में दोनों ही दल के प्रत्याशी पैसों का जबरदस्त उपयोग कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी धन बल का प्रयोग नहीं करती, क्योंकि आम आदमी पार्टी का वोटर साइलेंट होता है, जो चुपचाप अपना वोट देता है। उसे पैसों से कोई खरीद नहीं सकता।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई मुकाबला नहीं है। क्योंकि जनता एक तरफ अपना मन बना चुकी है।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश की जनता को विश्वास में लिया है और हम यकीन दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनते ही जैसे वादे हमने दिल्ली में पूरे की उत्तराखंड में भी सभी वादों को पूरा करेंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English