ऋषिकेश :राष्ट्रीय एकीकरण व्याख्यान कार्यक्रम 28 को, समारोह में डा. गैरोला की महामारी में चुनौतियों के समाधान विषय पर आधारित पुस्तक का होगा लोकार्पण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में 28 अप्रैल को डॉ. जितेन्द्र गैरोला द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण एवं वैज्ञानिक आत्म -निर्भरता विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया जायगा। बताया गया है कि इस पुस्तक में लेखक द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण की आवश्यकता, कोरोना जैसी महामारियों से निपटने तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ रही चुनौतियों से निपटने के लिए चिकित्सा पद्धतियों के एकीकरण के लाभ पर प्रकाश डाला है। डॉ. जितेन्द्र गैरोला ने बताया कि आत्मनिर्भरता विश्व गुरु बनने की पहली सीढ़ी है। उनका मानना है कि आत्म -निर्भरता देश में पढ़ने वाले छात्रों, संसाधनों का सृजन करने वाले वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों के हृदय में विद्यमान राष्ट्र चिंतन एवं देश सेवा के भाव पर निर्भर करती है।

ALSO READ:  UK : भूमियाधार नैनीताल में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत; 4 घायल

समारोह के संयोजक डॉ. अक्षत उनियाल ने बताया कि पुस्तक विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भरता विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में एम्स संस्थान के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, पीएच.डी. छात्र व अन्य स्टाफ सदस्य शिरकत करेंगे।

Related Articles

हिन्दी English