ऋषिकेश :मुनि की रेती नगर पालिका प्रशासन पर हरेला, स्ट्रीट लाइट, अलाव  में कथित घोटाले का आरोप

अधिशासी अधिकारी ने सभासादों के आरोपिओं को सिरे से किया खारिज

ख़बर शेयर करें -
  • सभासदों ने मामले में पालिका प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग की है
  • प्रेस वार्ता में सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी  दी है 
  • स्वच्छता अभियान के एक दिवसीय कार्यक्रम में 70,000 रुपए का टेंट 45,000 रुपए का डीजे और 21, 000 रुपए के समोसे खा गये 
ऋषिकेश /मुनि की रेती : नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला  के सभासदों और प्रतिनिधियों ने पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने हरेला स्वच्छता स्ट्रीट लाइट और अलाव जैसे विकास कार्यों में लाखों रुपए के कथित घोटाले का दावा किया है.  सूचना के अधिकार (RTI) में यह कथित  घोटाला उजागर हुआ है. सभासद पति अरविन्द   नेगी ने RTI के तहत मिली जानकारी का हवाला देते हुए घोटाला का आरोप लगाया है. बुधवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर सभासदों और जनप्रतिनिधियों ने घोटाला का आरोप लगाया है.
इस मामले में सभासदों ने टिहरी प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात भी कही है. वहीं अधिशासी अधिकारी ने सभासदों के आप को बेबुनियाद  बताया है.  सभासदों ने बताया कि पालिका ने हरेला पर्व के तहत एक पौधा करीब 800 रुपए में खरीदा है. योजना के तहत लगाए गए लगभग 1000 पौधे धरातल से गायब हैं. कहाँ लगाए कुछ नहीं पता. फोटो जो दी है वह डिजिटल टेक्नीक से होनी चाहिए वह नहीं है. पता नहीं कौन सी फोटो कहाँ की है….?  दूसरा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर 1850 से 1950 रुपए खर्च दिखाए गए. जबकि नई लाइटें कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं.  वर्ष 2025 में अलाव (आम जन के लिए ठण्ड में चौक चौराहों पर  लकड़ी जलाना) न  के बराबर जले, फिर भी दस्तावेजों में 300 क्विंटल लड़कियां ₹900 प्रति क्विंटल के हिसाब से  दिखाए गए हैं.  स्वच्छता अभियान के एक दिवसीय कार्यक्रम में 70,000 रुपए का टेंट 45,000 रुपए का डीजे और 21, 000 रुपए के समोसे का खर्च दिखाया गया है. वहीँ  सभासदों ने चेतावनी दी कि  अधिशासी अधिकारी को नहीं हटाया गया तो वह त्यागपत्र दे देंगे. इस मौके पर सभासद बृजेश गिरी, सचिन रस्तोगी, गजेंद्र सजवाण, रेखा  पैनुली, निशा नेगी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, सचिन पैनुली इस दौरान मौजूद रहे. उल्लेखनीय है, यह जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) से मिली है. उसके हवाले से सभासदों ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है. सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी ने सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी का हवाला दिया है. उन्होंने बताया कि पालिका ने एक पौधे की कीमत ₹800 बताई है. स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर भी अत्यधिक खर्च दिखाया गया है. अलाव के लिए 300 क्विंटल लड़कियों का हिसाब भी सवालों के घेरे में है. अजय रमोला ने पार्किंग मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. मामले में राजस्व हानि की भी बात कही है उन्हूने.  वही  इस मामले में अधिशासी अधिकारी मुनि की रेती ढालवाला अंकिता  जोशी का कहना है कि सभासदों के आरोप  बेबुनियाद हैं.  पालिका में सभी कार्य नियमों के तहत किए गए हैं.
ALSO READ:  UK: एम्स ऋषिकेश में उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का आह्वान किया

Related Articles

हिन्दी English