ऋषिकेश : विधायक प्रेमचंद से “राष्ट्रीय कवि संगम” के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल सहित संगम के अन्य पदाधिकारी ने शिष्टाचार भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से आज राष्ट्रीय भावना से प्रेरित संस्था “राष्ट्रीय कवि संगम” के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल सहित संगम के अन्य पदाधिकारी ने शिष्टाचार भेंट की।बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परिवेश को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। संगठन से जुड़े कवियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कविता के माध्यम से राष्ट्र को संजोकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी एवं मंत्री मालवा प्रांत राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English