ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान पहुंचे e स्कूटी से अपने कार्यालय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पर्यावरण और ईंधन संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल: इलेक्ट्रिक स्कूटर से नगर निगम पहुंचे महापौर, कर्मचारियों को दी प्रेरणा

ऋषिकेश : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ईंधन बचत की अपील से प्रेरणा लेते हुए नगर निगम ऋषिकेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है । इसी कड़ी में आज नगर निगम ऋषिकेश के महापौर  शम्भू पासवान पर्यावरण और ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए अपने आधिकारिक वाहन को छोड़कर इलेक्ट्रिक (EV) स्कूटर से नगर निगम कार्यालय पहुंचे ।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

महापौर की इस अनूठी और सादगीपूर्ण पहल को देखकर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया । इस कदम का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करना, पेट्रोल-डीजल की खपत को घटाना और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ।

ALSO READ:  UK : भूमियाधार नैनीताल में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत; 4 घायल

इस अवसर पर  महापौर महोदय ने कहा कि “ऋषिकेश एक पवित्र और वैश्विक पर्यटन नगरी है । यहाँ के पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है । यदि हम सब मिलकर ईंधन की बचत करेंगे, तभी हम आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English