ऋषिकेश महापौर  शंभू पासवान ने वार्ड में किया 16 लाख की लागत वाली सीसी सड़क का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  नगर निगम के महापौर शंभू पासवान  द्वारा आज क्षेत्रीय पार्षद सिमरन उप्पल के वार्ड में 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली सी०सी० सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर इस परियोजना की आधारशिला रखी ।इस अवसर पर महापौर  शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम शहर के चहुंमुखी विकास और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संकल्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को जलभराव तथा धूल-मिट्टी जैसी समस्याओं से लिए निजात मिलेगी ।
महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी कड़े निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ संपन्न हो ।कार्यक्रम के अंत में वार्ड वासियों ने विकास की इस पहल का स्वागत करते हुए महापौर और पार्षद का अभिनंदन किया। इस दौरान नगर निगम के स्थानीय पार्षद सिमरन उप्पल सहित नगर निगम के अधिकारी /कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
ALSO READ:  UK : स्थानीय विधायक की मौजूदगी में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म लेने पर उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया

Related Articles

हिन्दी English