ऋषिकेश : LUCC घोटाला मामला, उत्तराखंड जन विकास मंच के द्वारा श्रीनगर में विरोध कर रही  मातृशक्ति पर मुकदमें वापसी को लेकर सांकेतिक उपवास व धरना प्रदर्शन

LUCC मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है, हजारों परिवार प्रभावित हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सोमवार को  दिनांक 21 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड जन विकास मंच के द्वारा LUCC सोसायटी चिट फंड घोटाले का श्रीनगर में विरोध कर रही  मातृशक्ति पर मुकदमें वापसी को लेकर 2 घंटे का सांकेतिक उपवास व धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ मंच के अध्यक्ष  आशुतोष शर्मा ने कहा कि LUCC सोसायटी द्वारा उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों में भोली भाली जनता को लुभावने ऑफर देकर कई हजार करोड़ की ठगी व घोटाला किया गया उन्होंने सरकार से मांग की कि घोटाला करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करके उनकी संपत्ति जब्तिकरण कर निवेशकों का पैसा वापस दिलाया जाय तथा आंदोलनकारी महिलाओं पर हुए मुकदमे वापस लिए जाएं। इस अवसर पर सुरेंद्र कुलियाल वन्देमातरम, लालमणि रतूड़ी, देवेंद्र बेलवाल, देवराज नौटियाल, तरुण कुमार, आशा रौथान, मंगला नेगी, ममता भंडारी, जयंत उपाध्याय, अनीता नेगी, अनीता रावत, रश्मि भट्ट, इंदु उपाध्याय, दीपा बिष्ट, होशियार सिंह रावत, राकेश कुकरेती, संगीता राणा, सुमित, मनीषा साजवान, रजनी बिष्ट, दीपा बिंजोला, राजेंद्र पैनुली, सोनिया, नीलम, भावना भट्ट, कविता, उर्मिला पेटवाल, देवेश्वरी नेगी, रजनी नेगी, सुषमा डबराल, मालू नेगी, लज्जावती देवी, रखी भंडारी इत्यादि सैकड़ो की संख्या में पीड़ित  उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English