ऋषिकेश : महापौर की अगुवाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर उनकी दीघ्रायू की मंगल कामना को लेकर किया दुग्धाभिषेक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर महापौर अनिता ममगाई ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा तट त्रिवेणी घाट में दुग्धाभिषेक कर उनके दीघ्रायू की मंगल कामना की।

उधर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जन्मदिन के मौके पर आपने इन्दिरा नगर स्थित पैतृक आवास पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए दिनभर भाजपाइयों का तांता लगा रहा।महापौर ने भी उनका अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।इस दौरान केक काटकर मेयर द्वारा उनका मुंह भी मीठा कराया गया।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

वृस्पतिवार को महापौर की अगुवाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि ऋषिकेश के महाविद्यालय से अपने राजनैतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले महेन्द्र प्रसाद भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं में जहां जबरदस्त उत्साह है वहीं पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता भी उत्साह से लबरेज हैं।उनका सरल व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं को निश्चित ही और जोश से पार्टी के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा।

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

इस दौरान संदीप गुप्ता, संदीप शास्त्री,विवेक गोस्वामी, पंकज शर्मा,विपिन पंत विजय बडोनी, ममता नेगी, रमेश अरोड़ा,राजकुमारी जुगलान, नेहा नेगी, अशरफी रणावत, कमला गुनसोला, प्रमिला त्रिवेदी,धीरेंद्र कुमार धीरू, हेमलता चौहान, यशवंत रावत, कुलदीप टण्डन, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, आदि मोजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English