ऋषिकेश : लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में छापा आबकारी का, 4 महिलायें गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  दिनांक 17.03.2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने की सूचना पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान चार घरों के निकट जंगल में छुपा कर रखे हुए कुल 37 प्लास्टिक के जरकिनौ एवं 10 टीन के कनस्तरों के अंदर लगभग 900 kg तैयार लहन व लगभग 70 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने के जुर्म में चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया तथा चारों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नानुसार है
1. बीना देवी पत्नी वीरेंद्र 
2. मीना देवी पत्नी सुरेश थापा
3. माया पत्नी वीरू
4. पूनम पत्नी धनबादुर निवासी लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती थाना डोईवाला देहरादून।  इस कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के साथ समस्त आबकारी स्टाफ ऋषिकेश एवं जनपद प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।
ALSO READ:  पिथौरागढ़ : मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने जनपद के अपने निर्धारित प्रवास के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की

Related Articles

हिन्दी English