ऋषिकेश : ट्रिपलिंग कर जा रहे थे यूपी के सुल्तानपुर से केदारनाथ दर्शन, खायी में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल

जनपद टिहरी-शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आज सुबह लगभग 01:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के मुताबिक़ घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक (UP 72 BD 6475) पर सवार 03 व्यक्ति ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे व रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में सवार 03 लोगों में से 01व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 02 व्यक्ति घायल अवस्था में थे।

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद

SDRF टीम द्वारा सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया व अन्य 01 व्यक्ति के शव को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष है. जबकि घायल विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष और अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष
हैं.

ALSO READ:  UK : 1 महिला नशा तस्कर आई पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थो की तस्करी में थी लिप्त

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English