ऋषिकेश : ओडिशा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में तीर्थ नगरी के सुशील रावत बने हीरो उत्तराखंड की जीत में, कर्नाटक को 4-1 से हराया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भुवनेश्वर उड़ीसा में चल रही ऑल इंडिया फुटबॉल सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में आज उत्तराखंड सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम ने कर्नाटका की टीम को 4-1 से हराया।उत्तराखण्ड टीम में गोल मशीन के नाम से मशहूर राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून में कार्यरत सुशील रावत ने एक बार फिर टीम को हैट्रिक मार महत्वपूर्ण विजयश्री दिलाई।यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने दी. जानकारी देते हुए गुप्ता ने बताया पहले हाफ में दोनों टीमें बिना गोल बनाए शून्य पर रही लेकिन सेकंड हाफ में अनुभवी फुटबॉल स्ट्राइकर जोकि 50 वर्ष की आयु को छू चुके हैं परंतु अभी भी गोल मारने में उनका कोई जवाब नहीं ने एक बार फिर अपना अनुभव का पूरा फायदा टीम को दिलाया।सुशील के इस प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने भी ख़ुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा उनसे प्रेरणा लें युवा खिलाड़ी. विद्यालय में उनके अनुभव से युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

सुशील रावत ने 38, 45, 57 ने तीन गोल मारकर अपनी हैट्रिक पूरी की । चौथा गोल कर्नाटक की टीम ने स्वयं अपनी टीम पर गोल 64 मिनट हुए अपने ऊपर स्वयं कर दिया। कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल अनिल ने 60 फर्स्ट मिनट में किया। उत्तराखण्ड की टीम के ऑल राउंडर सुशील रावत ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों , साथियों तथा उत्तराखण्ड सरकार को दिया है। उत्तराखण्ड की टीम में अनूप बिष्ट, राजेश मंमगाई, अनुभव, जयवीर, बाली राणा मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English