ऋषिकेश : कोई भी मेरे और मेरे संगठन के नाम से चंदा मांगने की कोशिश करें तो उसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से करें : जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला द्वारा आज मीडिया को सूचना दी गयी कि उन्हें काफी समय से खबरें आ रही थी कि उनके नाम से स्थानीय जनता से चंदा मांगा जा रहा है. जयेन्द्र रमोला ने इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में रखा है. रमोला ने प्रशासन को बताया कि उनके नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चंदा मांग कर लोगों को परेशान कर उनका नाम खराब कर रहे हैं।

ALSO READ:  UK : ज्योलिकोट में शुक्रवार को भी टैंकरों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति जारी, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे और मेरे संगठन के नाम पर लोगों से चंदा जुटाया जा रहा है जोकि अपराध है. यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने प्रशासन को इसकी शिकायत कर इस पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. जो मेरा और मेरे संगठन का नाम खराब कर रहे हैं। रमोला ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बताना चाहता हूं कि कोई भी मेरे और मेरे संगठन के नाम से चंदा मांगने की कोशिश करें तो उसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से करें।

Related Articles

हिन्दी English