ऋषिकेश : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत एम्स पहुंचे, जाना हाल  लक्सर SDM संगीता कन्नौजिया व पौड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में घायलों का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बृहस्पतिवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने यहां ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती लक्सर की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया व पौड़ी में हुए एक सड़क दुर्घटना में घायलों का हालचाल जाना।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह बृहस्पतिवार को अपराह्न में एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने यहां गंभीररूप से घायल लक्सर एसडीएम के स्वास्थ्य के बाबत चिकित्सकीय टीम से अपडेट ली। उन्होंने कहा ​कि सरकार घायल एसडीएम के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रावत ने पौड़ी जिले के स्योली मल्ली( चाकीसैंण) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों का भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार संबंधी जानकारी हासिल की।

ALSO READ:  UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में सूर्पणखा-खरदूषण वध, रात्रि में वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य धनुष यज्ञ एवं राम विवाह

उधर सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार व नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं ने भी एम्स पहुंचकर सड़क दुर्घटना में गंभीररूप से घायल उपजिलाधिकारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Related Articles

हिन्दी English