UK :राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में अंगदाताओं के परिजनों को किया सम्मानित, अंगदान को बताया मानवता का सबसे बड़ा दान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश:  राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान अंगदान कर दूसरों को जीवनदान देने वाले दानदाताओं के परिजनों को मंच से सम्मानित किया । इस विशेष अवसर पर राज्यपाल ने 3 डिसीज्ड ऑर्गन डोनर और 12 लाइव ऑर्गन डोनरों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से डिसीज्ड ऑर्गन डोनर रघु पासवान, निधि और सचिन के परिजनों सहित वे लोग शामिल रहे जिन्होंने किडनी और लीवर जैसे अंगों का दान कर मानवता की मिसाल पेश की है ।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने अंगदान को सर्वश्रेष्ठ दान की श्रेणी में रखते हुए कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता का अभियान रुकना नहीं चाहिए । उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंगदान करने वाला व्यक्ति मृत्यु के पश्चात भी दूसरों के जीवन में बसकर सदैव के लिए अमर हो जाता है । कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलिट्री नर्सिंग सेवा से रिटायर्ड कर्नल बीनू शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री, ट्रॉमा विभाग के हेड प्रो. कमर आजम, हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल और डीन एग्जाम प्रो. बी.के. बस्तिया ने भी संबोधित किया । वक्ताओं ने समाज में अंगदान के महत्व और संस्थान द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला ।
इस समारोह में संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र हाण्डू, मुख्य नर्सिंग अधिकारी अनिता रानी कंसल और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों सहित फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे । कार्यक्रम में सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, स्वामी आनन्द जी महाराज, साथ ही माधव सेवा विश्राम सदन व रोटरी क्लब के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
ALSO READ:  UK: आसान सांस लेना: विश्व अस्थमा दिवस के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है अस्थमा से ग्रसित मरीजों के लिए AIIMS विशेषज्ञों की राय

Related Articles

हिन्दी English