ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओपीडी सुविधाएं मंगलवार को फिर से बहाल की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स),ऋषिकेश अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओपीडी सुविधाएं मंगलवार को फिर से बहाल कर दी हैं। गौरतलब है कि लगातार बढ़ते कोविड19 संक्रमण व संस्थान के कई रेजिडेंट्स डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसरों के संक्रमित होने के चलते बीते माह 24 जनवरी को एम्स में जनरल ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। जबकि एम्स अस्पताल की ओर से सामान्य स्तर के मरीजों को टेलिमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा था। इस मध्य एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं और रेडियोथेरेपी से संबंधित सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखा गया था।

ALSO READ:  UK : 24 महिला जिप्सी संचालक जल्द घुमाएंगे पर्यटकों को, अनुमति देने पर बनी सहमति, जानें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर सामान्य श्रेणी के मरीजों के लिए बीते माह 24 जनवरी को बंद की गई जनरल ओपीडी सेवाओं को 8 फरवरी (मंगलवार) से दोबारा सुचारू कर दिया गया है। एम्स प्रशासन ने बताया कि इस मध्य सामान्य मरीजों ने एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें प्रतिदिन लगभग दो सौ से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से जनरल ओपीडी सेवाएं सुचारू किए जाने के बाद भी टेलिमेडिसिन सुविधा बहाल रखी गई हैं। लिहाजा सामान्य स्तर के मरीज अस्पताल आवागमन संबंधी अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए घर बैठे एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। मरीज टेलिमेडिसिन सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4278, दूरभाष नंबर 7454989545, 9621539863, 7302895044 पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।

Related Articles

हिन्दी English